Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला : बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
विज्ञापन

मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत, 2 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

दो लोगों की मौके पर ही मौत 

मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। आनन-फानन में 4 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की पहचान बसुआ गांव के रमेश उरांव और पसंगा गांव के संतोष गोप के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज 

गुमला सदर पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि टोटो गांव के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों का गुमला के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन