टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 1 नवम्बर 2025 को श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अत्यन्त धूम धाम के साथ आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को अत्यन्त सुचारीपूर्ण ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्री श्याम प्रभु सहित शिव परिवार एवम बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। ज्ञातव है की कार्तिक शुक्ला एकादशी को श्री श्याम प्रभु का जन्म हुआ था।
मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा। श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश के सन्मुख अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा श्री श्याम प्रभु की सेवा में संगीतमय संकीर्तन किया जायेगा साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा, छप्पन भोग एवम विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का भोग अर्पित किया जायेगा।
साथ ही प्रात: 10:30 बजे से श्री लक्ष्मी वेंटश्वर अन्नपूर्णा सेवा तिरुपति मंदिर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा की जाएगी। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।