Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे सरदार वल्लभभाई पटेल : फातिमा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे सरदार वल्लभभाई पटेल : फातिमा
विज्ञापन

सरदार पटेल के विचार आज भी युवाओं को दे रहे प्रेरणा : सुश्री फलक फातिमा 

टीम एबीएन, रांची। भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर एनएसएस प्रेसिडेंट अवॉर्डी सुश्री फलक फातिमा ने कहा कि सरदार पटेल जी ने यह सिद्ध किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सशक्त नेतृत्व और अटूट देशभक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने रियासतों के एकीकरण के माध्यम से भारत की अखंडता की नींव रखी, जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं को एकजुट होकर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। वे सच्चे अर्थों में भारत की एकता के सूत्रधार थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,040