Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : चाईबासा एचआईवी कांड पर हाईकोर्ट सख्त

झारखंड : चाईबासा एचआईवी कांड पर हाईकोर्ट सख्त
विज्ञापन

रांची : चाईबासा एचआईवी केस पर झारखंड हाईकोर्ट की फटकार, ब्लड डोनेशन कैंप का ब्यौरा मांगा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची और चाईबासा में बच्चों को रक्त चढ़ाने के बाद एचआईवी पॉजिटिव पाये जाने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अदालत ने राज्य सरकार को ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी है। 

चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई की। अदालत के समक्ष स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और ड्रग कंट्रोलर सशरीर उपस्थित थे। 

अदालत ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं और सरकार को इसके मूल कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,165