मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव महाराज के 556वां प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची तथा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वां प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर, कॉलोनी, रातू रोड की ओर से आयोजित होने वाले भव्य नगर- कीर्तन एवं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।