Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : बुंडू के भीषण हादसे में चार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : बुंडू के भीषण हादसे में चार की मौत
विज्ञापन

रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क बुंडू/ रांची। बुंडू इलाके में गुरुवार को हुई एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये। यह हादसा बुंडू टॉल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। 

जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बुंडू के पास वाहन की गति काफी तेज थी और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण पिकअप बीच सड़क पर पलट गयी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। 

दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने पलटी हुई वैन के नीचे फंसे हुए घायलों को निकालने में मदद की और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,383