Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोल्हान के आदिवासियों के साथ लाठीचार्ज सरकार के क्रूर चेहरा को दर्शाता है : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोल्हान के आदिवासियों के साथ लाठीचार्ज सरकार के क्रूर चेहरा को दर्शाता है : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, घाटशिला/ जमशेदपुर। आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा घाटशिला के आकाशदीप होटल में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह चुनाव मुख्य संयोजक देवेंद्रनाथ महतो चुनाव प्रभारी प्रेम मार्डी, प्रत्याशी रामदास मुर्मू , चुनाव पर्यवेक्षक मोतीलाल प्रेम उपस्थित हुए। 

मौके पर चुनाव संयोजक देवेन्द्रनाथ महतो ने प्रेस संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में सरकार के द्वारा आदिवासियों को कुचला जा रहा है। कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा के तंबो चौक में आदिवासियों द्वारा नौ एंट्री लागू करने की मांग को लेकर संवैधानिक आंदोलन पर जिस निर्मम तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की गयी? 

लाठियां बरसायी गयी, आंसू गैस दागा गया। झूठा एफआईआर किया गया 17 आदमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और कई लोग लापता की खबर है यह घटना सरकार का कू्रर चेहरा को उजागर करता है। इसका हमलोग कड़ी निंदा करते हैं। चाईबासा में बड़ी वाहनों की एंट्री से सड़क दुर्घटना से पिछले एक साल  के अंतर्गत लगभग 154 लोगों की मौत हो चुकी है,  पिछले 10 दिनों के अंदर 4 लोगों की मौत हो चुकी है, लोग पूरी तरह भयभीत हैं। 

इसलिए तत्काल नो एंट्री लागू किया जाये। संवैधानिक आंदोलन करने वाले आदिवासियों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई हो, निर्दोष आंदोलनकारियों पर किया गया एफआईआर वापस लिया जाये तथा गिरफ्तार किये गये आदिवासियों को बिना शर्त रिहा किया जाए। 

मौके पर प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने कहा कि अगर जनता के आशीर्वाद से हम चुनाव जीतते हैं तो शिक्षा स्वस्थ और रोजगार के क्षेत्र में क्रांति लायेंगे। एक बार जनता विश्वास कर मुझे सेवा करने का आशीर्वाद दें। 

मौके पर चुनाव प्रभारी प्रेम मार्डी ने कहा कि लोकतंत्र में राजा का बेटा राजा नहीं बनता है। रामदास मुर्मू गरीब का बेटा है। लोगों का समर्थन मिल रहा है जेएलकेएम पर विश्वास कर रहे हैं। 14 नवंबर को घाटशिला के जनता इतिहास रचने वाले हैं। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन का सुपड़ा साफ होने वाला है। 

मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक मोतीलाल महतो ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव पार्टी पूरे दम के साथ लड़ रही है। सभी जाति समाज धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। घाटशिला के जनता से अपील किया कि झारखंड का नवनिर्माण के लिए जेएलकेएम को साथ दें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,556