Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : नकली दवा और कफ सिरप मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रेस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : नकली दवा और कफ सिरप मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रेस
विज्ञापन

रांची में नकली दवाएं और कफ सिरप मिलने के बाद एक्शन मोड पर मंत्री इरफान अंसारी, जांच शुरू करने के दिए निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य में नकली और एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी हॉस्पिटल या मेडिकल दुकान में नकली दवाइयां, एक्सपायरी दवाइयां या कोडीनयुक्त कफ सिरप पायी गयी, तो उनका जीना दुश्वार कर दूंगा। 

दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जायेगी 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। डॉ अंसारी ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कफ सिरप किस कंपनी की है, किसने इसे यहां फेंका और यह बाजार में कैसे पहुंची। दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जायेगी। 

राज्य में नकली दवाओं और नशे के रूप में उपयोग हो रही कफ सिरप की बिक्री पर मंत्री ने सभी मेडिकल दुकानदारों को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसी दुकान में नकली या नशे की कफ सिरप पायी गयी, तो दुकान तुरंत सील की जाएगी और संचालक को जेल भेजा जायेगा। डॉ अंसारी ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ कानून का मामला नहीं बल्कि जनता की सेहत से जुड़ा गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

बता दें कि सोमवार देर रात कुछ दवा माफियाओं द्वारा नकली दवाओं और कफ सिरप को जमीन में छिपाने की कोशिश की गयी। स्थानीय लोगों ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो तत्काल स्वास्थ्य मंत्री को सूचित किया। मंत्री ने तुरंत त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर भेजने और जांच प्रारंभ करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,636