Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025 के मुख्य अतिथि होंगे सीएम हेमंत सोरेन!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025 के मुख्य अतिथि होंगे सीएम हेमंत सोरेन!
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरना महासम्मेलन का मिला आमंत्रण

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर यह आयोजन 3 से 5 नवंबर 2025 तक टीटीपीएस, ललपनिया  स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में होगा। इस अवसर पर देश-विदेश से सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे और आदिवासी संस्कृति, परंपरा व एकता पर विचार साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दीं और सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति और आस्था के संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,205