Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : बस-ट्रेलर की टक्कर में कई लोग घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : बस-ट्रेलर की टक्कर में कई लोग घायल
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, कई यात्री थे सवार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें कई यात्री जख्मी हो गये हैं। वहीं, ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

बस और ट्रेलर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त 

मामला जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कमलपुर का है। बताया जा रहा है कि मिश्रा ट्रेवल्स नामक यात्री बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री बस और ट्रेलर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये और ट्रेलर का केबिन अलग होकर नीचे गिर गया।

हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक करना है

वहीं, हादसे में कई यात्री घायल हो गये हैं जबकि ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,711