Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा की तेज धार में बहे तीनों का शव बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : स्वर्णरेखा की तेज धार में बहे तीनों का शव बरामद
विज्ञापन

चांडिल में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने तीनों शव निकाले बाहर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। स्वर्णरेखा नदी में पूजा करते समय एक नाबालिग समेत तीन श्रद्धालु तेज धारा में बह गये थे। स्थानीय गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम तक तीनों के शव बरामद कर लिये गये। 
मृतकों की पहचान संजय यादव (42), प्रतीक यादव (19) और आर्यन यादव (13) के रूप में हुई है।

तीनों आदित्यपुर और डिमना इलाके के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने आर्यन का शव एक दिन पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि प्रतीक और संजय की तलाश मंगलवार सुबह तक जारी रही। 

नदी की तेज धारा और गहराई ने बचाव अभियान के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी कर दीं, लेकिन शाम तक स्थानीय गोताखोरों की सूझबूझ से प्रतीक का शव भी बरामद कर लिया गया। चांडिल एसडीओ विकास राय ने शवों के मिलने की जानकारी दी। 

उप-मंडल अधिकारी विकास राय, चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ और स्थानीय पुलिस सहित एक प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। दुर्घटना के बाद, जिला प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है और कड़े निर्देश जारी किये हैं। प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में वह सिर्फ चेतावनी जारी करने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,317