Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोलियों की गूंज से दहल उठा बोकारो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोलियों की गूंज से दहल उठा बोकारो
विज्ञापन

आइआरबी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला; छठ मनाने आ रहा था घर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के एक जवान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

छठ मनाने घर आ रहा था जवान 

पीड़ित जवान की पहचान चास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श कॉलोनी स्थित यदुवंश नगर निवासी अजय यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरिडीह जिले में तैनात जवान छठ पूजा की छुट्टी पर अपने गृह क्षेत्र चास जा रहे थे और सोमवार शाम यह घटना हुई।  

जवान को मारी तीन गोलियां 

चास के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, किसी मुद्दे को लेकर जवान और बलराम तिवारी नाम के युवक के बीच बहस हो गयी और इसके बाद उनमें हाथापाई हुई। बलराम पहले घटनास्थल से चला गया और कुछ देर बाद वह पिस्तौल लेकर लौटा तथा जवान को तीन गोलियां मार दी। उन्होंने बताया कि यादव को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,314