Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : भाई-बहन की मौत से सदमे में पलामू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : भाई-बहन की मौत से सदमे में पलामू
विज्ञापन

भयानक सड़क हादसे ने परिवार पर बरपाया कहर, पलभर में छीनी भाई-बहन की जिंदगी; मचा हाहाकार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में आज यानी मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में जगतपुरवा-बेदानी मुख्य सड़क पर कमलकेडिया गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बाइक तेज गति से आ रही थी। तभी दोनों की आपस में जोरदार भिंड़त हो गयी। वहीं इस हादसे में एक बाइक पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही जान चली गयी। 

जबकि दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजन गहरे सदमे में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,499