Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मामा घर से लिया दउरा, किया अर्घ्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मामा घर से लिया दउरा, किया अर्घ्य
विज्ञापन
  • अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
  • परिवार सहित क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की की कामना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह/धनबाद। लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खम्हारबाद स्थित अपने मामा घर से दउरा लेकर छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

सांसद महोदय ने अपने परिवार सहित क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी भी उनके साथ उपस्थित थीं।

अर्घ्य अर्पण के बाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति आभार, तप और संयम का प्रतीक है। यह हमें प्रकृति से जोड़ने वाला पर्व है, जो अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है। इसमें हम केवल उगते सूर्य ही नहीं, बल्कि अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य देकर भगवान भास्कर के दोनों स्वरूपों की आराधना करते हैं।

छठ घाट पर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु व्रतियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी सूर्य देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,362