Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घाटशिला में पढ़ाई, कमाई और दवाई चौपट होने से त्रस्त जनता करेगी बदलाव : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घाटशिला में पढ़ाई, कमाई और दवाई चौपट होने से त्रस्त जनता करेगी बदलाव : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, घाटशिला /जमशेदपुर। आगामी 11 नवम्बर 2025 को घाटशिला में उपचुनाव होना है ,  जैसे - जैसे चुनाव तिथि नजदीक आ रहा है तैसे तैसे चुनावी बाजार गर्म होता जा रहा है। भाजपा, जेएमएम और जेएलकेएम का जबरजस्त त्रिकोणीय मुकाबला बोला जा रहा है, सभी संगठन अपना अपना ताकत लगा रहें हैं। 

जेएलकेएम का चुनाव प्रचार अभियान केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के कमान में हैं, देवेन्द्र नाथ महतो विभिन्न गाँव मुख्य रूप से सीदेसल, चतरो  , धलभूमगढ़, रूवासल, डोभा, सोनाखून , मौदासोली, अमयनगर, बढ़ाघाट  के अलावा अन्य गांवों में तूफानी दौरा कर चुनाव प्रचार अभियान चला कर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष मतदान करने का अपील कर रहें हैं। जन संपर्क अभियान के दौरान देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि घाटशिला की जनता गरीबी, बेरोजगारी, और पलायन की समस्या से त्रस्त हैं। घाटशिला क्षेत्र में दवाई, कमाई, पढ़ाई चौपट हैं। 

क्षेत्र के नेता लोग सैकड़ों वर्षों से क्षेत्र के जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं, जेएलकेएम जनता को वोट के प्रति, हक अधिकार के प्रति जागरूक कर रहें हैं, लोग शिक्षित होकर जेएलकेएम के प्रति उत्साहित हो रहें हैं और भरपूर समर्थन दे रहे हैं। 

जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, रामदास मुर्मू के साथ पॉल्टी हँसदा, फनी, खुदीराम, सन्नी तिग्गा, मनीष साहू, पंचम एक्का, गुना भगत के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,517