टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी रामावतार पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की स्वर्गीय पोद्दार का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से समाज ने एक ऐसे नेतृत्वकर्ता को खो दिया जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा संगठन निर्माण और मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु समर्पित कर दिया।
उनका योगदान न केवल मारवाड़ी समाज बल्कि संपूर्ण समाज के उत्थान में अविस्मरणीय रहेगा। उनका सादगीपूर्ण जीवन कर्म निष्ठा, दूरदृष्टि और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और करुणामय व्यक्तित्व को खो दिया है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में-भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, डॉ ओम प्रकाश, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, पवन शर्मा, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सुभाष पटवारी, सज्जन पाड़िया, निर्मल कुमार बुधिया, कमलेश संचेती, आदि शामिल है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।