घाटशिला उपचुनाव में देवेंद्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक बनाकर जयराम ने खेला ट्रंप कार्ड सुदेश को झटका
2024 विधान सभा चुनाव में सिल्ली क्षेत्र से देवेंद्र नाथ महतो ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को झटका दे चुका है
टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का पारा तेज होता जा रहा है। सभी पार्टियां अपना वोट बढ़ाने में एड़ी चोटी एक कर दिये हैं। इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के नेताओं का घाटशिला में जमावड़ा शुरू हो गया है। यह चुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अस्तित्व का अग्नि परीक्षा है।
घाटशिला उपचुनाव जीत का चाभी संथाल और कुरमी वोट को माना जा रहा है, घाटशिला क्षेत्र में कुरमी मतदाता लगभग 28000 है। एनडीए का घटक दल आजसू पार्टी को कुरमी वोट बटोरने का जिम्मे में है, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, हरेलाल महतो समेत अन्य प्रमुख नेताओं के साथ घाटशिला में जमे हुए हैं। लेकिन हमेशा चर्चित में रहने वाले जयराम महतो घाटशिला उपचुनाव में देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक बनाकर ट्रंप कार्ड खेल दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है, जयराम महतो का इस खेल से आजसू पार्टी का खेल बिगड़ गया है बड़ी झटका लग गया है।
इससे पूर्व भी 2024 के विधान सभा चुनाव में सिल्ली क्षेत्र से देवेन्द्र नाथ महतो आजसू सुप्रीमो सुरेश महतो को चुनाव हराकर झटका दे चुका है। देवेन्द्र नाथ महतो पार्टी का वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ साथ वर्तमान समय का बड़ा आंदोलनकारी चेहरा है संपूर्ण झारखंड के छात्र आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करता है तथा लगभग हर शोषित वंचितों के हक अधिकार के आंदोलन को समर्थन देता है।
देवेंद्र नाथ महतो का पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, दरोगा, सहायक आचार्य, चौकीदार, होमगार्ड, एनआरएचएम कर्मी, मनरेगा कर्मी, इत्यादि कर्मियों के अलावा जेपीएससी, जेएसएससी छात्रों के बीच अच्छा पकड़ माना जाता है जिसका लाभ झारखंड लोकतांत्रिक पार्टी को मिलेगा। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन और जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने भी घाटशिला उपचुनाव में अपना पूरा ताकत लगा दिया है। देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक, प्रेम मार्डी को प्रभारी, इकबाल अंसारी एवं विजय सिंह को सह प्रभारी तथा मोतीलाल महतो को पर्यवेक्षक बनाया है इसके अलावा प्रचार प्रसार हेतु प्रचारक के लिए 20 लोगों का सूची भी जारी किया गया।
जिसमें बेबी महतो, दमयंती मुंडा, डॉ बसंती हेम्ब्रम, पूजा कुमारी, सानिया प्रवीण, अनिता टुडू, डिम्पल चौबे, निवेदिता महतो, रेखा महतो, सबिता देवी, सुमन हंसदा, मनोज यादव, विजय साहू, संतोष महतो, प्रेम नायक, पनेश्वर कुमार, विकास हंसदा, विजय मेहता, एकलाल अंसारी और सुशील मंडल का नाम है।