Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

घाटशिला में कौन प्रत्याशी है कितना अमीर!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
घाटशिला में कौन प्रत्याशी है कितना अमीर!
विज्ञापन

घाटशिला उपचुनाव : भाजपाप्रत्याशी और झामुमोप्रत्याशी में कौन सबसे ज्यादा अमीर, जानें... संपत्ति के मामले में किसका पलड़ा भारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के बीच बड़ा मुकाबला है। वहीं, बात करें उनकी संपत्ति की तो बाबूलाल सोरेन संपत्ति की मामले में सोमेश चंद्र सोरेन से आगे हैं। 

चुनाव आयोग में जमा हलफनामे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की बात करें तो वह करोड़पति हैं और उनके पास कुल 1.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से 1.10 करोड़ रुपये उनकी चल संपत्ति है और 42.77 लाख रुपये अचल संपत्ति है जबकि उनकी खुद की वार्षिक आय 8.85 लाख रुपये है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।

उनके पारिवारिक ब्योरे के अनुसार, उनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी बबीता सोरेन व्यवसाय करती हैं और उनकी वार्षिक आमदनी 7.27 लाख रुपये है। दूसरी पत्नी प्रियंका मुर्मू गृहिणी हैं और उनकी कोई आय नहीं है। बाबूलाल सोरेन के पास उनके परिवार की चल संपत्ति 76.86 लाख रुपये और अचल संपत्ति 14.67 लाख रुपये है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे हैं।  

वहीं, हलफनामे से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पास कुल 68.70 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें से 57.17 लाख रुपये उनकी चल संपत्ति है और 11.53 लाख रुपये अचल संपत्ति है। उनके पास एक पेट्रोल पंप है, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। सोमेश की स्वयं की वार्षिक आय 6.69 लाख रुपये है, जबकि उनकी कुल पारिवारिक आय 11.08 लाख रुपये है। 

उनकी शैक्षणिक योग्यता बीटेक है और उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी पत्नी रश्मिता मार्डी का सालाना वेतन 92,359 रुपये है, जो पारिवारिक आय में बड़ा योगदान देता है। बता दें कि सोमेश चंद्र सोरेन दिवगंत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे हैं।

विज्ञापन