Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : आपरेशन में काट दी आंत, मौत के बाद भारी बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : आपरेशन में काट दी आंत, मौत के बाद भारी बवाल
विज्ञापन

आपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला का काटा आंत, गंभीर हालत होने पर रांची के अस्पताल में किया रेफर; फिर... 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में आॅपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत कट गया और जब उसकी स्थिति गंभीर हो गयी तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी। 

घटना से गुस्साये परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला-छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

मृतका की पहचान कलावती देवी (50) पति रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है। महिला बिहार के रोहतास के इंद्रपुरी के जयनगरा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि 14 अक्टूबर को हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में उसका आपरेशन हुआ था। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गयी तो उसे रांची रेफर कर दिया गया था। काफी पैसा लगाने के बाद भी वह नहीं बची। 

परिजनों का आरोप है कि आर्यन हॉस्पिटल में आपरेशन के क्रम में महिला का आंत काट दिया गया। परिजन प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हुसैनाबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से 2 मरीजों की जान चली गयी थी।

विज्ञापन