- इस दौरान सभी जगहों पर नगर पंचायत कर्मियों को दिया कई निर्देश
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद,पलामू। गुरुवार को छठ महापर्व को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस एस मोहम्मद याकूब और निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने शहर के सभी छठ घाटों जैसे भगवान भाष्कर छठ तालाब, जमुहरी माई, पञ्च सरोवर गैता पोखरा आदि स्थानों पर निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीपीओ ने तालाब में अधिक पानी से सुरक्षा व मेला में विभिन्न स्थानों पर पुलिस की विशेष सुरक्षा स्थानों को चिन्हित किया तथा पुलिस अधिकारियों को सभी स्थानों को चिन्हित करने व नगर पंचायत कर्मियों को पानी मे रस्सी का बैरिकेटिंग लगाने का निर्देश दिया।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार ने सभी सफाई जमफर एवं सफाई कर्मचारियों को सभी छठ घाटों को साफ़ सफाई अच्छे तरीक़े से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने रेल ओवरब्रिज पर लाईट व सभी चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई करने का भी निर्देश दिया।
मौके पर पूर्व पार्षद अजय प्रसाद गुप्ता, सुपरवाइजर संजीत कुमार और अवधेश कुमार, सफाई कर्मी माला देवी, रीता कुंवर, अर्जुन राम, गीता देवी, विशाल कुमार, रोशन कुमार, रामधनी राम, शिवनाथ राम आदि लोग मौजूद थे।