Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पुलिस संस्मरण दिवस पर दी गयी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पुलिस संस्मरण दिवस पर दी गयी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
  • झारखंड में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) एक परिसर के परेड मैदान में आज पुलिस संस्मरण दिवस परेड आयोजित किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। 

इस आयोजन में डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीजी प्रशांत सिंह, आईजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा और रांची एसएसपी राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने शहीदों की याद में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों के पारा मिलिट्री फोर्स और पुलिस बल के कुल 191 शहीद वीर जवानों ने साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। 

इनमें झारखंड के आरक्षी 361 सुनिल धान भी शामिल हैं, जिन्होंने 12 अप्रैल को चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के जंगल में तैनाती के दौरान भाकपा माओवादी आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी धमाके में देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। सुनिल धान के शहीद होने के स्थल पर जिला बल, कोबरा 203, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान में यह घटना हुई, जहां जवान एक विशेष छापेमारी अभियान पर थे। आईईडी ब्लास्ट में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।      

पुलिस संस्मरण दिवस के इस समारोह का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करना था, साथ ही सभी अधिकारियों और जवानों ने यह संकल्प लिया कि वे शहीदों के परिवारों के साथ स्थायी समर्थन और मदद सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन