- पांकी विधानसभा में बीजेपी दोफाड़,पोस्टर में नही दिखे सांसद, क्षेत्र में राजनीतिक घमासान!
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लेस्लीगंज पलामू। दीपावली-छठ महापर्व के अवसर पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स में चतरा सांसद कालीचरण सिंह का फोटो नही है जबकि उसी होर्डिंग्स में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह सहित बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कोडरमा सांसद अनपुन्ना देवी, रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद, प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू का फोटो लगा हुआ है।
इस होर्डिंग्स स्पष्ट होता है कि पांकी विधानसभा में बीजेपी में सबकुछ ठीक नही है और सांसद विधायक का अपना अपना खेमा अपने अपने तरीके से काम कर रहा है, जो संगठन के लिए ठीक नही है।
पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने स्वदेशी और छठ महापर्व को जोड़ते हुए एक विशाल बैनर लगवाया है बैनर में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बाबूलाल मरांडी तक, रघुवर दास से जे.पी. नड्डा तक भाजपा के सारे बड़े चेहरे दमक रहे थे। लेकिन अपने ही लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह का चेहरा कहीं नज़र नहीं आया!
अब सवाल उठने लगे हैं कि ये छूटना था या छुड़वाना? राजनीति के गलियारों में फुसफुसाहट है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर दो खेमों का संग्राम अब खुले पोस्टर पर उतर आया है। पांकी विधानसभा और चतरा लोकसभा के बीच की पोस्टर पॉलिटिक्स अब रंग पकड़ चुकी है और इस बार रंग है केसरिया में मिला नाराज़गी का नारंगी शेड।
विधायक मेहता का संदेश था —
गर्व से कहो, यह स्वदेशी है।
लेकिन जनता पूछ रही है गर्व से कहो, ये राजनीति किस देशी-घरेलू जंग की निशानी है? फिलहाल, ढेला चौक का यह पोस्टर बन गया है चर्चा का चौपाल,
जहां हर कोई कह रहा है। पोस्टर बड़ा है साहब, पर राजनीति उससे भी बड़ी है!