Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

हजारीबाग : डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
विज्ञापन
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की कोशिश कर रहे 5 लोगों को दबोचा; हथियार जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क हजारीबाग। हजारीबाग में हथियार और गोला-बारूद लेकर कथित तौर पर डकैती करने जा रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डकैती की कोशिश कर रहे 5 लोग गिरफ्तार  

पुलिस ने बताया कि उनके पास से जब्त की गई वस्तुओं में दो पिस्टल और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शनिवार को कोर्रा थाना क्षेत्र के कैनरी हिल पहुंची। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे और टीम ने उनका पीछा किया तथा 5 लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने कबूल किया कि वे कोर्रा में डकैती करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

17 मामलों में वांछित थे 2 अपराधी 

एसपी ने बताया कि पिछले सप्ताह पतरातू गांव में जन्मदिन की एक पार्टी में हुई डकैती में भी यह गिरोह शामिल था तथा वहां से मोबाइल फ़ोन, सोने के गहने और 90 हजार रुपये नकद लूटे गए थे। गिरफ्तार लोगों की पहचान धनी राम सोरेन उर्फ नेपाली (40), बलराम मुंडा (40), किशोर कुमार उर्फ बिहारी (28), तैयब अंसारी (28) और विकास कुमार (31) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि धनी राम सोरेन और बलराम मुंडा 17 मामलों में वांछित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,351