Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रेस्टोरेंट संचालक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गंभीर

रेस्टोरेंट संचालक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की घटना रविवार रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के आसपास हुई है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विजय नाग की हत्या करने के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गोली लगी है।

अभिषेक ने रेस्टोरेंट मालिक की कर दी थी हत्या 

उल्लेखनीय है कि शनिवार की देर रात अभिषेक सिंह ने चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग 

एसएसपी द्वारा गठित टीम घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक आइटीबीपी कैंप के आसपास छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अभिषेक ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अभिषेक को गोली लगी है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

10 दिनों में 5 अपराधियों को लगी पुलिस की गोली 

उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों के अंतराल पर रांची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुल पांच अपराधियों को गोली लगी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,541