Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दीपोत्सव पर दीयों की रोशनी से जगमगा रहा शहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दीपोत्सव पर दीयों की रोशनी से जगमगा रहा शहर
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर दीपक जलाने का जानें शुभ मुहूर्त, ये उपाय करने से घर में अन्न, धन और सौभाग्य की होती है वृद्धि 

एबीएन सोशल डेस्क। छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी आज यानी रविवार को मनायी जा रही है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। आइये जानते हैं आज शाम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

ॐ श्री महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का 11 बार करें जाप 

इस बार नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक का मुहूर्त शाम 05:50 बजे से 07:02 बजे तक का है। इस दिन रात में सरसों के तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर अवश्य जलायें। दीपक में लाल सूती बाती लगाएं और उसमें थोड़े से राई के दाने डालें। 

ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और धन प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इस दीपक को प्रज्ज्वलित करते समय ॐ श्री महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का 11 बार जाप करें। उस मंत्र से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, ऐसी भी मान्यता है कि यम दीपदान करने से व्यक्ति के जीवन में दीघार्यु, शांति और सौभाग्य का वास होता है। 

जरूरतमंद व्यक्ति को खिलायें भोजन  

इसके अलावा छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति, ब्राह्मण या भोजन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को चावल, गेहूं या मूंग दाल का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से अन्न का दान करता है, उसके जीवन से दरिद्रता और आर्थिक कष्ट समाप्त हो जाते हैं। साथ ही, घर-परिवार में अन्न, धन और सौभाग्य की वृद्धि होती है। 

ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है 

छोटी दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को चांदी का सिक्का या शुद्ध कौड़ी अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना गया है। पूजा से पहले कौड़ी को दूध और गंगाजल से शुद्ध करें ताकि उसमें मौजूद सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाए और वह शुभ ऊर्जा से भर जाए। 

शुद्ध करने के बाद कौड़ी या चांदी का सिक्का अपने पूजा स्थल पर रखें और दीपावली की रात विधिवत लक्ष्मी पूजन के समय उसी सिक्के या कौड़ी की पूजा करें। पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी, कैश बॉक्स या पैसे रखने के स्थान पर सुरक्षित रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन