Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जेएलकेएम पार्टी से रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने पर जनता में उत्साह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेएलकेएम पार्टी से रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने पर जनता में उत्साह
विज्ञापन
  • 18 अक्टूबर को नामांकन पर्चा खरीदेंगे  21 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा टाइगर जयराम महतो, देवेन्द्रनाथ महतो समेत अन्य शीर्ष नेता होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। घाटशिला उपचुनाव का तापमान तेज होता जा रहा है जेएलकेएम  केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर घाटशिला उप चुनाव के उम्मीदवार रामदास मुर्मू  नाम  को अधिकारिक रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी ने मुहर लगा दिया है उक्त जानकारी केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने दिया।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो जी के नेतृत्व पर पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। रामदास मुर्मू  जेएलकेएम पार्टी से 2024 विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं लगभग 8093 मतदान भी प्राप्त किये थे, लंबे समय से क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय हैं, रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने पर क्षेत्र के जनता उत्साहित हैं।

साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जेएलकेएम स्थानीय नीति,  नियोजन नीति,  रोजगार नीति, पलायन, बेरोजगारी और परिवारवाद को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। मौके पर प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने जानकारी दिया कि 18 अक्टूबर  2025 को नामांकन पर्चा खरीदेंगे  21 अक्टूबर 2025 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे। बताते चलें कि जेएलकेएम के प्रत्याशी घोषणा के बाद घाटशिला उपचुनाव इन्डिया और एनडीए गठबंधन के साथ पूरी तरह त्रिकोणीय मुकाबला हो गया।

विज्ञापन