टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17/10/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा को ह्यूमनिटी विषय में शामिल करने हेतु आग्रह किया आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा जैसे कुरमाली, मुंडारी, संथाली, हो खड़िया, खोरठा, पंचपरगणिया, नागपुरी, कुडुख इत्यादि विषयों को पूर्व की भांति मानविकी संकाय शामिल किया जाय।
चूंकि जब से इन सभी विषयों को जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में शामिल किया गया है। तब से नेट / जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को उनको गाइड मिल पाये और उनके समय अवधि में अपना पीएचडी करे सके।
कुलसचिव से आजसू सादर अनुरोध करती है कि छात्र हित में विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही समस्याओं का निदान हेतु अविलंब पहल करे अन्यथा आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। कुलसचिव ने जल्द इस विषय समाधान की बात कही।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रशांत: महतो, मुकेश महतो, प्रियांशु ,अमन कुमार, प्रभा कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।