एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। जिला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापामारी कर अवैध नकली शराब का कारोबार करने वाले के ठिकाने से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सरायकेला एसपी ने बताया कि मामले मे दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अभियान जारी है।
सरायकेला जिला पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपये के नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला जिला के एसपी मुकेश लूनायत ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी मे पुलिस को सुचना मिली की सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार चल रहा है।
इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी। जिसने छापेमारी की और बड़ी सफलता हाथ लगी। इस छापामारी टीम ने 248 पेटी अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब पैकिंग में प्रयुक्त स्टीकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामान भी जब्त किये हैं।
एसपी ने बताया कि मौके से दो आरोपी दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है, जो खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में शराब तस्करों ने कई अन्य नामों का खुलासा किया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 14 लाख का अवैध शराब जब्त किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।