Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इप्सोवा दिवाली मेला में दिखेगा आधुनिकता का एक अद्भुत संगम : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इप्सोवा दिवाली मेला में दिखेगा आधुनिकता का एक अद्भुत संगम : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

इप्सोवा दिवाली मेला का सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन 

टीम एबीएन, रांची। इप्सोवा (आईपीएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) दीवाली मेला का शुभारंभ हो गया। डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में इस मेले का सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। 

मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे और इप्सोवा के सदस्य उपस्थित थे। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और आधुनिकता का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 

मेले की शुरुआत में आकाशदीप स्कूल, कोशिश और क्षितिज स्कूल के विशेष बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और रोटरी मैजिक शो आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर और दिनभर विभिन्न अंतरालों पर स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ सिक्किम और राजस्थान के लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जो पूरे तीन दिनों तक प्रस्तुत किये जायेंगे। इस दौरान म्यूजिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए संगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इस दीवाली मेले की स्टार आकर्षण पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल्स होंगे, जहां अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और लैंड माइन वाहन प्रदर्शित किए जायेंगे, जो सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ायेंगे। परेड ग्राउंड में एयरो मॉडलिंग और तीरंदाजी का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,418