Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ताइक्वांडो में एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ताइक्वांडो में एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक किया अपने नाम 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आठवीं बी के बिरला इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

एसआर डीएवी के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक सहित कुल  6 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। अंडर 14 आयु वर्ग में सिमरन रानी, जैना  फारुकी, लक्षिका राज, लारेब खान, अनुराग कुमार ने अपने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया साथ ही शौर्य कुमार को कांस्य  पदक से संतोष करना पड़ा। 

विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने खेल शिक्षक आशीष जायसवाल और सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे रहना होगा, तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,841