Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में किया गया गुरुजी को नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में किया गया गुरुजी को नमन...
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज रांची में झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में झामुमो परिवार के कर्मठ साथियों के साथ शामिल हुआ। केंद्रीय समिति की पूर्व की सभी बैठकों में स्मृति शेष दिशोम गुरुजी उपस्थित होते थे एवं उनका हम सबों के बीच होना झामुमो परिवार का संबल था, हमारा साहस था। आज हम गुरुजी के आशीर्वचन नहीं सुन पाए लेकिन उनका निर्देशन, उनका दिखाया रस्ता सदैव हमें संघर्ष पथ पर राह दिखाते रहेगा। 

आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए घाटशिला के लोगों के दिलों में बसने वाले महान आंदोलनकारी और मेरे अभिभावक स्वरूप स्व रामदास दा के बड़े बेटे, मेहनतकश युवा नेता सोमेश सोरेन को झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

जैसे रिकॉर्ड जीत के साथ स्व रामदास दा को घाटशिला की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया था, मुझे विश्वास है इस उपचुनाव में भी जनता अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद देगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,598