होटल के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये कई लड़के और लड़कियां; होटल सील
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में बगोदर के सरिया रोड स्थित एक होटल में बीते मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में होटल में अनैतिक धंधा का संचालन का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में आपत्तिजनक स्थिति में सात जोड़े लड़के एवं लड़कियां पकड़े गये हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। साथ ही होटल संचालक दंपति को भी हिरासत में ले लिया। होटल को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छापेमारी के दौरान एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सीओ प्रवीण कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव दल-बल के साथ तैनात थे।
एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि होटल कलश धाम में अनैतिक कार्यों का संचालन होने की सूचना पर छापेमारी की गयी है। आपत्तिजनक स्थिति में जोड़े पकड़े गये हैं। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। होटल को सील का आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये जोड़ों से संबंधित होटल में किसी तरह की कोई इंट्री से संबंधित प्रमाण भी नहीं थे।
थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि सात जोड़ा लड़के- लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। साथ हीं होटल संचालक दंपति को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।