Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छात्रहित को लेकर आजसू छात्र संघ ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्रहित को लेकर आजसू छात्र संघ ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15/10/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के कुलसचिव से मिलकर छात्रहित को लेकर 11 सूत्री ज्ञापन सौपा जो इस प्रकार है :-

  1. सभी छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा मुहैया करवाना।
  2. प्रत्येक भवन में स्वच्छ पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करना और समय समय पर वाटर कूलर की सफाई करवाना।
  3. मेडिकल संकुल में दवा की गुणवत्ता और सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता कराना l
  4. सामान्य खून जांच की व्यवस्था कराना l
  5. इमरजेंसी मेडिकल की सुविधा को बढ़ाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सुबह 9 बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक के लिए बढ़ाना l
  6. प्रत्येक दो घंटे पर तिलता चौक से विश्वविद्यालय के लिए मुफ्त में बस की सुविधा मुहैया कराई जाए l
  7. परीक्षा का परिणाम समय से घोषित किए जाय l
  8. प्रयोगशाला की अच्छी और गुणात्मक व्यवस्था की जाय l
  9. विश्वविद्यालय में कैंटीन के नाम पर विदेशी कंपनी को विश्वविद्यालय में खोलने के साथ ही लोकल और किफायती कैंटीन कैंटीन दिया जाय जिससे कि सामान्य परिवार का छात्र भी उसका प्रयोग कर सके।
  10. विश्वविद्यालय में उचित काउंसलिंग सेंटर प्रारम्भ हो।
  11. प्रशाशन द्वारा लगातार छात्रों के ऊपर मुकदमा और उनको आजीवन निष्काशित करना यह छात्रों के प्रति विश्वविधालय प्रशासन का नकारात्मक और तानाशाही रवैया दिखाता है l 

तत्काल प्रभाव से प्रशासन उन छात्रों से बातचीत करके उनका काउंसिल करते हुए उनके भविष्य को संरक्षित कराया जाय। कुलसचिव महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं निराकरण हेतु आजसू के प्रतिनिधि मंडल को आश्वास्त किया की और कहा की जल्द ही इनसभी विषयों का समाधान होगा किया जायेगा।

ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, अमन साहू,प्रेम लिंडा इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,716