Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : हुसैनाबाद के बरवाडीह सड़क जाम मामले में 14 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : हुसैनाबाद के बरवाडीह सड़क जाम मामले में 14 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
  • 12 अक्टूबर को पिकअप वाहन के टक्कर से बिहार के एक युवक की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद पलामू। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला–दंगवार मुख्य सड़क पर बरवाडीह गांव के पास 12 अक्टूबर को हुए पिकअप व बाइक में टक्कर में एक युवक के मौत के बाद स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर दिया था। 

उसी मामले में पुलिस ने 14 नामजद एवं 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले के अनुसार उस दिन पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बिहार के डेहरी ऑन सोन थाना क्षेत्र के मोहन बीघा निवासी आलोक खरवार (पिता शक्ति खेरवार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सूरज रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज कर भर्ती कराया। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया और टायर जलाकर करीब दो घंटे तक जपला–बारुण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद ग्रामीण शव नहीं हटाने पर अड़े रहे और मृतक के परिजनों के पहुंचने की मांग करते रहे। 

पुलिस ने वार्ड सदस्य बबन पासवान के मोबाइल से मृतक के परिजनों से संपर्क कर बात कराई, जिसमें परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अनुमति दी। इसके बावजूद भीड़ नहीं मानी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करती रही। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया और सड़क पर फंसे वाहनों का आवागमन सामान्य कराया गया। 

इस मामले में पुलिस ने बरवाडीह गांव के सुमित कुमार, मंजू देवी, विशाल कुमार, कविता देवी, अक्षय पासवान, अमरकांत पासवान, चन्द्रदेव पासवान, गुलशन पासवान, शाहिल कुमार, ललन पासवान का पुत्र (नाम अज्ञात), भोला यादव, गोलू पासवान, निखिल कुमार, अंगद पासवान सहित करीब 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने और टायर जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,713