Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केंद्रीय पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने जिला अध्यक्ष के चयन हेतु नेताओं और कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केंद्रीय पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने जिला अध्यक्ष के चयन हेतु नेताओं और कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी
विज्ञापन
  • सांसद ने पार्टी में सक्रियता ,मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर

एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। लोहरदगा सांसद सह राजस्थान के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सुखदेव भगत राजसमंद जिला के अंतर्गत अनेक प्रखंडों  का दौरा कर वहां के कांग्रेस जनों से रूबरू हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद सुखदेव भगत का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकता जरूरी है। किसी भी पार्टी में अनुशासन और एकजुटता का होना बहुत मायने रखता है।

श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता आदरणीय राहुल गांधी ने अन्य राज्यों के तरह राजस्थान में भी संगठन सृजन अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसके माध्यम से हम जिला, प्रखंड और गांव स्तर पर कांग्रेस की जमीनी हकीकत को तलाश करेंगे तथा राज्य में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। श्री भगत ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जो लोग कांग्रेस पार्टी से आस्था और निष्ठा रखते हैं उनका स्वागत है। 

भाजपा सिर्फ लोगों पर राज करने के लिए सत्ता में आती है और  कांग्रेस देश और संविधान की रक्षा लोगों की भलाई के लिए सत्ता में आती है। श्री भगत इस दौरान जिला अध्यक्ष पद चयन के लिए प्रखंड स्तर के कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से बारी- बारी से रायशुमारी कर चर्चा किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,206