Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की मौत, हंगामा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की मौत, हंगामा
विज्ञापन

जूते की जगह चप्पल पहनना पड़ा भारी, प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की मौत 

परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बड़गड़ (गढ़वा)। परियोजना उच्च विद्यालय बड़गड़ की छात्रा दिव्या कुमारी की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। प्रधानाध्यापिका की पिटाई से मर्माहत छात्रा ने कोमा में जाने के बाद मंगलवार को रांची रिम्स में दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार दिव्या कुमारी (पिता संजय गुप्ता) 15 सितंबर को जब विद्यालय गयी थी, तब वह जूता पहनकर नहीं गयी थी, जिसके कारण प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज ने सभी छात्र-छात्राओं के सामने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। 

पिता संजय गुप्ता का आरोप है कि पिटाई से आहत दिव्या कोमा में चली गयी थी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गड़ से रेफर किये जाने के बाद कई चिकित्सकों से इलाज कराने के बावजूद, पांच दिनों तक कोमा में रहने के बाद छात्रा ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। 

दिव्या की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों में गहरा गम और गुस्सा भर गया। शव के बड़गड़ पहुंचने के तुरंत बाद, आक्रोशित भीड़ ने भंडरिया-बड़गड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी केवल एक ही मांग पर अड़े रहे थे हमें कुछ नहीं चाहिए, आरोपी शिक्षिका पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य, बीडीओ अमित कुमार एवं सीओ राकेश भूषण सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कल विद्यालय अवधि में मौके पर जाकर गहन छानबीन की जायेगी। छात्रा की मौत के बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में शारीरिक दंड की संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,257