Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

गिरिडीह में दो बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत.... एक घायल, मची चीख-पुकार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में सोमवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।  घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीरटांड़ के हरलाडीह में दो बाइक के बीच आपस में जबरदस्त टक्कर हो गयी थी। 

बाइकों के बीच हुई टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। साथ ही बाइक में सवार दो युवक की मौत हो गयी। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।

इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में लोगों की मदद से तीनों युवकों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।अस्पताल भेजने के बाद जहां चिकित्सकों ने बताया जा रहा है कि घायल युवक का पैर टूट गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,422