Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हुसैनाबाद में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हुसैनाबाद में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
विज्ञापन
  • स्वदेशी व आत्मनिर्भर अभियान राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक जनआंदोलन है : डॉ नीरा यादव
  • मोदी जी के नेतृत्व देश हर दिशा में आत्मनिर्भर हो रहा है : सांसद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद,पलामू। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को शहर के विश्वकर्मा भवन सह भाजपा कार्यालय  में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं कोडरमा विधायक नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी व हुसैनाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने की जबकि संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया। सम्मेलन में विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व सैकड़ों भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। 

मौके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा यादव ने कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जनआंदोलन है। हमें हर घर स्वदेशी का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा। 

विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बना दिया है। आज दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है। यह आत्मविश्वास, स्वदेशी भावना और संगठन शक्ति का परिणाम है।

पूर्व मंत्री श्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए स्वदेशी का भाव अनिवार्य है। जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। 

मोदी जी का हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का आह्वान केवल नारा नहीं, बल्कि भारत के उत्थान की दिशा में एक विराट आंदोलन है। अन्य लोगो ने भी तय किया कि वे जन-जन को प्रेरित कर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देंगे।

मौके पर कार्यक्रम में प्रफुल्ल सिंह रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रेमतोष कुमार सिंह,मधुलता रानी रंजीत पासवान उदय विश्वकर्मा,संतोष सिंह,सुबोध कश्यप, राजीव ठाकुर उर्फ कल्लू एवं अजीत सिंह सहित, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनय पासवान, नगेंद्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,402