- राजसमंद जिला में पत्रकारों को संबोधित किया सांसद सुखदेव भगत
एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। लोहरदगा सांसद सह राजस्थान राज्य के एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री सुखदेव भगत संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान पहुंचे। राजस्थान के राजसमंद जिला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी ने गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड राज्य के तर्ज पर राजस्थान में भी सभी जिलों में जिला अध्यक्ष के चयन करना है जिसमें जिला एवं सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की रायसुमारी लेंगे।
आम कार्यकर्ताओं की बात आलाकमान तक पहुंच सके इसके लिए पारदर्शी तरीका से पैनल तैयार किया जायेगा। पैनल में 6 जनों का नाम शामिल किए जाएंगे। जमीनी स्तर , सक्रिय स्तर पर काम करने एवं सबको साथ में लेकर चलने वाला को ही जिला अध्यक्ष का जिम्मेदारी दिया जायेगा।