Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : दिवाली-छठ में शांति को लेकर डीजीपी सजग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : दिवाली-छठ में शांति को लेकर डीजीपी सजग
विज्ञापन

दिवाली-छठ को लेकर डीजीपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर जोर 

टीम एबीएन, रांची। आगामी दिपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय, रांची में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी, जिसमें विधि-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध की रोकथाम की प्रशासनिक तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। 

डीजीपी ने सभी एसपी को राज्य में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान 24 गुणा 7 नियंत्रण कक्ष में पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। 

धनतेरस के पर्व को देखते हुए चोरी और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बाजार क्षेत्रों में नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया। दीपावली के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया गया। 

सभी छठ घाटों-नदी, तालाब, डैम आदि जगहों को सुरक्षित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किये जाने पर बल दिया गया। अवैध शराब और ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 

बैठक में सभी एसपी को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने जिलों में चैंबर आफ कॉमर्स के साथ समन्वय स्थापित करें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने पदाधिकारियों के साथ बैठक करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,948