Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीफ के हेड कांस्टेबल शहीद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिमी सिंहभूम : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीफ के हेड कांस्टेबल शहीद
विज्ञापन

आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र शहीद, दो जवानों का इलाज जारी; सर्चिंग तेज 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरांडा जंगल में शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ था। नक्सलियों के द्वारा रची गयी इस साजिश में सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर घायल हो गए थे। उनका राउरकेला के एक अस्ताल में उपचार चल रहा था। 

जहां शनिवार को वो शहीद हो गये। घटना में दो अन्य सुरक्षा कर्मी एक इंस्पेक्टर और एक सहायक उप-निरीक्षक भी घायल हुए थे। इनका अभी इलाज चल रहा है। इस घटनाक्रम के बाद जवानों ने अपना सर्च अभियान घने जंगलों में तेज कर दिया है।  

इनका अभी इलाज अस्पताल में जारी है 

पुलिस के अनुसार, इन विस्फोटों में इस्तेमाल आईईडी संभवत: प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) ने लगाये थे, जो झारखंड में 8 अक्टूबर से प्रतिरोध सप्ताह मना रहा है। इस अवधि के दौरान माओवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम के निवासी थे। उनके साथ घायल हुए इंस्पेक्टर और सहायक उप-निरीक्षक का इलाज अस्पताल में जारी है। 

संगठन ने 15 अक्तूबर को बंद की भी घोषणा की 

घटना शुक्रवार शाम बाबुदिह क्षेत्र, सरांडा जंगल, जाराइकेला थाना क्षेत्र में हुई थी, जब तीनों सीआरपीएफ कर्मी विस्फोट में घायल हो गये थे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रतिरोध सप्ताह के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है। संगठन ने 15 अक्तूबर को बंद की भी घोषणा की है।

इंस्पेक्टर जनरल (आपरेशन्स) माइकल राज ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए 12 सीआरपीएफ बटालियन और 20 झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) एवं इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की टीमें पूरे राज्य में तैनात की गई हैं।

विज्ञापन