Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात : सुखदेव भगत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। प्रदीप सिंह ग्राम उगरा जिला लोहरदगा की पुत्री दीक्षा कुमारी ने NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) में भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों 6 अक्टूबर को सम्मानित की गई। दीक्षा कुमारी अपने पिता और बहन के साथ लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत से आकर उनके आवास में मिले ।सांसद ने उसे आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किये। 

सांसद ने कहा कि लोहरदगा की बेटी को यह सम्मान मिला लोहरदगा ही नहीं वरन पूरे झारखंड की गौरव की बात है। दीक्षा कुमारी ने केंद्र सरकार के योजनाओं जैसे स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, प्रधानमंत्री बीमा योजना जैसे अनेक योजनाओं में काम किया। 

दीक्षा का दृढ़ संकल्प इच्छा शक्ति और सेवाभाव ही उसे इस सम्मान का हकदार बनाया है। NSS एक ऐसा कार्यक्रम है जो युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करता है। श्री भगत ने कहा कि हमारी बेटियां सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है हम सबों को उसे प्रोत्साहन देकर और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,158