Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की हुई स्वास्थ्य की जांच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की हुई स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन

नर सेवा ही नारायण सेवा है: डॉ० नारायण

टीम एबीएन रांची। एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की शाखा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम पुंदाग मे परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य से आज  सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में सेवा करने वाले सभी सेवादार साथियों का शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ एच.पी. नारायण ने सबों की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की।

आवश्यकता अनुसार सबों को अपनी ओर से निःशुल्क दवाईयां दी। डॉ नारायण ने स्वास्थ्य की देखभाल एवं निरोग रहने के सभी को पूर्ण जानकारी दी। जांच के समय डॉ नारायण को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ नन्द किशोर चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल ने सहयोग किया। 

डॉ० एच.पी.नारायण ने आश्रम मे रह रहे लोगों से बातचीत कर संस्था के द्वारा किये जा रहे सेवा के इस महान कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह मे एक से दो बार अपना घर आश्रम आकर सभी के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। उन्होंने आश्रम की साफ सफाई की भी तारीफ की। 

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परम पूज्य गुरुजी स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ प्रारंभ होने वाला झारखंड का प्रथम आश्रम है।आश्रम में प्रारंभिक दौर मे ऐसे पुरुष जो अपने जीवनकाल में अपने रिश्तेदारो, परिवारजनों से बिछुड गये हो एवं अस्पतालों, सड़क किनारे,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशनों के आसपास असहाय एवं लाचार स्थिति में पड़े रहते है। 

उनको स्थानीय प्रशासन और समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक अच्छा जीवन देने की कोशिश की जा रही है। तथा अभी अपना घर आश्रम में 40 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित लोगों की प्रभु सेवा की जा रही है। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,840