Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

स्वास्थ्य संबंधित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वास्थ्य संबंधित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

जनता को बेहतर  स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निमित सांसद ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निमित गुरुवार को लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन से मुलाकात कर चिकित्सा से संबंधित स्थिति का जायजा लिया। 

सांसद ने अल्ट्रासाउंड की क्या स्थिति है, डायलिसिस का क्या स्थिति है, आक्सीजन केंद्र की क्या स्थिति है के साथ-साथ सांसद ने कहा कि जनता का शिकायत है कि कोई भी मरीज को यहां से रेफर किया जाता है लेकिन दलाल उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवा देते हैं जिसके कारण गरीब मरीजों को हजारों लाखों रुपया का नुकसान उठाना पड़ता है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

अस्पताल में उपलब्ध दलालों को चिन्हित कर उस पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिये। सांसद सिविल सर्जन के साथ पूरे अस्पताल का भ्रमण कर वहां भर्ती मरीजों से पूछताछ कर मरीजों ने बताया समस्याओं का निदान करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिये। अस्पताल निरीक्षण के दौरान सांसद ने पाया कि एक मरीज स्ट्रेचर में अस्पताल से बाहर जा रहा था सांसद में मरीज से पूछा बाहर क्यों जा रहे हो तो मरीज ने बताया कि यहां डिजिटल एक्सरे नहीं हो रहा है इसलिए बाहर प्राइवेट में डिजिटल एक्सप्रेस कराने जा रहे हैं। 

सांसद ने सीएस  इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक माह से डिजिटल एक्सरे खराब है कंपनी को ठीक करने के लिए बोला गया है लेकिन कंपनी  वाले अभी तक नहीं आए हैं ।सांसद ने कहा की लापरवाही नहीं किया जायेगा बर्दाश्त। लापरवाही के कारण मरीजों को बाहर एक्स-रे कराने जाना पड़ रहा है। सांसद ने सीएस को तुरंत इसे चालू करने का निर्देश दिए। 

इस दौरान अनेक मरीज ने पेयजल, डॉक्टर की कमी जैसी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि जनहित में मरीजों की समस्याओं का निदान सांसद निधि की राशि से अगर तत्काल हो सकता है तो सांसद निधि उपलब्ध कराया जायेगा। सांसद ने सभी विभागों की स्थिति का जायजा लेते हुए कर्मियों को दूर करने का निर्देश दिए सिविल सर्जन को दिये। 

सिविल सर्जन ने सांसद को बताया कि यहां दो दिन ही अल्ट्रासाउंड होता है। डॉक्टरों की कमी है। यहां सर्जन नहीं है, आंख का डॉक्टर नहीं है, रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। सदर अस्पताल में स्वीकृत 32 पद में सिर्फ 16 डॉक्टर उपलब्ध हैं। जिले में 92 स्वीकृतपद है जिसमें मात्र 40 उपलब्ध है। डायलिसिस तीन चालू है दो खराब है जिसे जल्द बनवाकर चालू करवा दिया जायेगा। 

सांसद द्वारा दिए गए निर्देश पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन सिविल सर्जन ने सांसद को दिया। मौके पर सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, राजू कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन