Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएसएससी का अचानक तकनीकी विशिष्ट परीक्षा स्थगित करना छात्रों के साथ विश्वासघात : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेएसएससी का अचानक तकनीकी विशिष्ट परीक्षा स्थगित करना छात्रों के साथ विश्वासघात : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 9 ऑक्टूबर से  16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को अचानक देर शाम अपरिहार्य तकनीकी कारणों का हवाला देते स्थगित कर दिया गया है।

मौके पर जेएलकेएम छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने सोशल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के छात्रों के भविष्य को नर्क बना दिया गया है, छात्रहित में न स्थानीय नीति है न नियोजन है। कभी पेपर लीक से तो कभी अपरिहार्य तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा रद्द किया जाता है । छात्रों के उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

आयोग परीक्षा लेने में सक्षम नहीं है तो एडमिड कार्ड जारी नहीं करना था, अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र जिला पहुँचकर हॉस्टल, लॉज, होटल भी बुक कर चुके थे, अचानक परीक्षा स्थगित से छात्रों का आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि उम्र का ख्याल रखते हुए नाराज, मायूस छात्रों के हित में तत्काल परीक्षा आयोजन कर सरकार परीक्षा केंद्र तक आने जाने का खर्च वहन करे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,602