Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चीफ जस्टिस पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चीफ जस्टिस पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमले के समान: हेमंत सोरेन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर उनके अदालत कक्ष में हुए हमले की निंदा की और इस घटना को लोकतंत्र की आत्मा पर हमला करार दिया। 

सोरेन ने यह भी कहा कि यह हमला देश के संविधान पर प्रहार करने जैसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। 

एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक बुजुर्ग वकील ने उच्चतम न्यायालय में सीजेआई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, जिसकी व्यापक निंदा हुई। सोरेन ने कहा, न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है - इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 92,271