Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता व स्वीकार्यता वाली प्रतिभा को दिया जाएगा दायित्व : ऑब्जर्वर सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता व स्वीकार्यता वाली प्रतिभा को दिया जाएगा दायित्व : ऑब्जर्वर सुखदेव भगत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सह राजस्थान के एआईसीसी पर्यवेक्षक श्री सुखदेव भगत और दूसरे दिन ब्यावर जिला के अनेक प्रखंडों का दौरा कर एक-एक कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं। प्रखंडों में पहुंचने पर ऑब्जर्वर सुखदेव भगत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

मौके पर ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर गंभीर है इसको लेकर कांग्रेस मजबूती से काम कर रही है। श्री भगत ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात व भावना जानकार पारदर्शी तरीके से रायशुमारी  आलाकमान तक पहुंचाएंगे। 

आम कार्यकर्ता की बात आलाकमान तक पहुंच सके इसके लिए पारदर्शी तरीके से पैनल तैयार किया जाएगा। पैनल में 6 जनों का नाम शामिल किए जाएंगे। श्री भगत ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता व स्वीकार्यता वाली प्रतिभा को ही  दायित्व मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,827