Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : सात सेवानिवृत्त शिक्षक डीसी के हाथों सम्मानित

रांची : सात सेवानिवृत्त शिक्षक डीसी के हाथों सम्मानित
विज्ञापन

रांची डीसी ने सात सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित 

टीम एबीएन, रांची। समाहरणालय ब्लॉक-ए में आज सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की। 

इस अवसर पर जिले के 7 सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि अब शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी लाभ दिये जा रहे हैं, जिसे उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। 

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को भविष्य में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहने और अपने अनुभवों को विभाग के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें उज्ज्वल भविष्य, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने इस आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज को विशेष धन्यवाद दिया। 

सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक 

  1. राजू कुमार उपाध्याय : सशि, राउमवि गागी, कांके 
  2. सरोज लकड़ा : सशि, रामवि सुकुरहुद्ध, कांके 
  3. अनिल कुमार : सशि, रामवि टांगर, चान्हो 
  4. विनोद कुमार : सशि, रामवि लुन्दरी, चान्हो 
  5. अजय कुमार : सशि, रामवि लालगुटुवा, नगड़ी 
  6. सुमन किस्पोट्टा : सशि, सेंट जोसेफ मध्य विद्यालय, हुलहुंडू 
  7. जीवानी बागे : सशि, गोस्नर मध्य विद्यालय, रांची-2
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,660