Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुर्मी के विरोध में आठ को बुंडू में आदिवासी समाज का आक्रोशमार्च

कुर्मी के विरोध में आठ को बुंडू में आदिवासी समाज का आक्रोशमार्च
विज्ञापन
  • कुर्मी की ST मांग के विरोध में आदिवासी समाज एकजुट, 31 को बुंडू में आक्रोश रैली

टीम एबीएन, रांची। जादूर अखड़ा भवन दिउड़ी में ललिन सिंह मुंडा (बांड़ोवा) की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसका संचालन सिदाम सिंह मुंडा ने किया। 

इस बैठक में लोहरा समाज, पुरान समाज, मुंडा समाज, पातर मुंडा समाज सहित कई सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कहा गया कि कुर्मी/कुड़मी/महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की गैर-न्यायिक मांग का विरोध किया जायेगा। 

इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर 2025 को बुंडू में विशाल आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। 

इससे पहले 28 सितंबर  को पांचपरगना आदिवासी समाज, झारखंड मुंडा समाज, आदिवासी सेवा संस्था, आदिवासी छात्र संघ और पांचपरगना छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में भी सभी समाजों ने संयोजक मंडली बनाकर आंदोलन को संगठित करने का निर्णय लिया था। 

बैठक में तय किया गया कि संयोजक मंडली की अगली बैठक 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आदिवासी भवन ताऊ में होगी, जहां विस्तृत रणनीति और कार्यनीति पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,791