Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सेवानिवृत्ति पर सीएम के हाथों सम्मानित हुए विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की

सेवानिवृत्ति पर सीएम के हाथों सम्मानित हुए विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की
विज्ञापन
  • CM ने विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया। उनके समर्पण और निष्ठा से किए गए लंबे सेवाकाल की सराहना की।

सीएम ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।

लगभग 40 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से विभाग एवं राज्य की सेवा की। वर्ष 2000 से वे मुख्यमंत्री आवास में तैनात रहे और निरंतर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सीएम ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,796